फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाजपा नेता के करीबियों से शुरू हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा में भाजपा नेता रमेश यादव को फार्म हाउस में बंधक बनाकर 34 लाख लूटने के मामले में पुलिस ने अब उनके करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार से लेकर रविवार तक पुलिस पांच लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उनसे घटना से पहले से लेकर बाद तक की स्थिति पूछी गई। आगे भी अन्य को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया जाएगा।
उधर जिस घर में चार दिन में दो बार डॉग स्क्वाड का खोजी कुत्ता गया उसके एक लड़के के घटना के दौरान शहर में होने की बात सामने आई है। परिजन ने बताया था कि वह बाहर रहता है। पुलिस ने उसे बुलाने को कहा है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें