कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को शिक्षकों, शोधार्थियों और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया गया। पहले दिन विशेषज्ञों ने क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीक और फंडामेंटल्स ऑफ क्वांटम कंप्यूटिंग (थ्योरी, एल्गोरिदम और एप्लीकेशंस) के बारे में जानकारी दी। यह प्रोग्राम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के सहयोग से पांच दिन चलेगा।
आईआईआईटी इलाहाबाद के प्रो. एस वेंकटेशन ने क्वांटम कंप्यूटिंग की मूलभूत अवधारणाओं और तकनीकी पहलुओं पर व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में आईआईएसईआर भोपाल के डॉ. अंकुर रैना ने क्वांटम मैकेनिक्स और उसके प्रायोगिक पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। डॉ. अंजू दीक्षित, डॉ. शिखा शुक्ला, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. अवनीश कुमार बाजपेयी, डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, डॉ. राम शामिल रहे।