फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सर्वर फेल होने से नहीं जनरेट हुए क्यूआर कोड, बिना अल्ट्रासांउड कराए लौटीं गर्भवती

Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहातपुखरायां। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर मंगलवार को विभागीय पोर्टल का सर्वर फेल हो गया। इससे गर्भवतियों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए क्यूआर कोड जनरेट नहीं हो सके। घंटों इंतजार के बाद कई स्वास्थ्य केंद्रों से गर्भवती लौट गईं। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद सर्वर ठीक होने पर 84 को टोकन जारी किए जा सके।
विज्ञापन

मातृ-शिशु मृत्यु दर को घटाने के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रति माह एक, नौ, 16 व 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। सभी सीएचसी में अल्ट्रासांउड की सुविधा न होने पर शासन की ओर से गर्भवतियों को निजी अल्ट्रासांउड सेंटर पर निशुल्क अल्ट्रासांउड की सुविधा दी जाती है।
मंगलवार को जिले में सभी सीएचसी पर आयोजित शिविर में सुबह से ही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पोर्टल के सर्वर फेल हो गया। शिविर में आईं गर्भवतियों के क्यूआर कोड जनरेट न होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएचसी पुखरायां में आयोजित शिविर में कुल 18 गर्भवती पहुंचीं। इन्हें डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी मगर क्यूआर जनरेट न होने से एक भी गर्भवती का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका।
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी अकबरपुर में आयोजित शिविर में कुल 138 महिलाओं ने डॉक्टर ने परामर्श लिया। इनमें से 89 महिलओं को डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। मगर पोर्टल न चलने से यहां भी किसी गर्भवती का अल्ट्रासाउंंड नहीं हो सका। यही हाल अन्य सीएचसी का रहा। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में पोर्टल का सर्वर डाउन होने की वजह से समस्या रही। दोपहर तीन बजे पोर्टल ठीक से चलने लगा था। जिसके बाद 84 गर्भवतियों का क्यूआर कोड जनरेट कर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिलाई गई है। शेष गर्भवतियों की डिटेल नोट कर ली गई है। जल्द ही उनके भी क्यूआर कोड जनरेट करवाकर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें