कन्नौज में 15 दिन से लापता चल रहे पीडब्ल्यूडी जेई का शव पुलिस बूथ के पीछे नाले में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की जानकारी होते ही एएसपी, सीओ, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव की जांच की। जांच के बाद टीम ने शव करीब 10 दिन पुराना होने की बात कही है। पीडब्ल्यूडी जेई 15 अगस्त से लापता था। भाई रामवीर सिंह ने 26 अगस्त को सदर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जेई सुरेंद्र कुमार गौतम शहर के मकरंदनगर में किराये के कमरे में रह रहा था। घटना के बाद विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जेई शराब का लती बताया जा रहा है। कन्नौज में वह 2017 से तैनात था।