फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 1600 मीटर दौड़ में पुनीत, 800 मीटर में पायल ने मारी बाजी

Fri, 26 Sep 2025 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

डेरापुर के गलुआपुर इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने दौड़ व अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को सम्मानित कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरापुर। गलुआपुर इंटर कॉलेज में गुरुवार को क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 1600 मीटर की बालक वर्ग दौड़ में पुनीत व 800 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में पायल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में मालवीय इंटर काॅलेज मुंगीसापुर, श्रीकृष्ण आदर्श विद्यालय उदनापुर, गांधी इंटर काॅलेज नुनारी, श्रीदेवी सहाय इंटर काॅलेज डेरापुर, श्री नारदानन्द इंटर काॅलेज किशवाखेड़ा, श्री मुंगीलाल इंटर काॅलेज बद्दापुरवा, बालगोविंद इंटर काॅलेज प्रयागपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जूनियर बालक वर्ग की 1600 सौ मीटर की दौड़ में गांधी इंटर काॅलेज से कक्षा 10 के छात्र पुनीत ने प्रथम, मालवीय इंटर काॅलेज के नरेंद्र ने द्वितीय व गलुआपुर इंटर काॅलेज के अतुल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक सब जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गलुआपुर इंटर कालेज के कक्षा आठ के छात्र आलोक ने प्रथम, सुनीत ने द्वितीय व कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, बालिका सब जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में श्री मुंगीलाल जन सहयोगी इंटर काॅलेज की कक्षा आठ की छात्रा पायल ने प्रथम, इसी काॅलेज की तेजस्विनी ने दूसरा और दीपिका देवी ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग की 1600 मीटर की दौड़ में देवी सहाय कालेज के कक्षा-12 के छात्र अशीष कुमार ने प्रथम, श्रीकृष्ण आदर्श विद्यालय उदनापुर के छात्र राजा ने द्वितीय, गलुआपुर इंटर काॅलेज की कक्षा 11 के छात्र सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही भाला फेंक, बॉस कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने प्रतिभागी छात्रा छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए सम्मानित किया। कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। किसी भी प्रतिभागी को निराश नहीं होना चाहिए। यदि वह किसी कारणवश पीछे रह गया तो उसे आगे के लिए सीख लेते हुए अच्छी तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें