फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित होगा पुखरायां डायट

Fri, 08 Dec 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिक्षकों के प्रशिक्षण का केंद्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जल्द ही अत्याधुनिक शिक्षण और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस नजर आएगा। जनपद के पुखरायां स्थित डायट को भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से सात करोड़ 80 लाख 55 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कराई जाती हैं। इन सभी गतिविधियों के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए उपकरणों की खरीद के साथ अन्य सुविधाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान आईसीटी का प्रयोग कर सकेंगे। इससे बच्चों की अधिगम क्षमता में सुधार होगा। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल प्रशिक्षण देने के लिए डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद,उत्तर प्रदेश के प्रभारी निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि पुखरायां डायट को बेहतर बनाने पर जोर है। इसके लिए प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए 7 करोड़ 80 लाख 55 हजार की धनराशि की स्वीकृति दी है। बीएसए रिद्धि पांडेय ने बताया कि यह जिले के लिए उपलब्धि है। इससे प्रशिक्षण के साथ शिक्षा में सुधार होगा।
यह विकसित की जाएंगी सुविधाएं



हर डायट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षिक व प्रशासनिक ब्लॉक, फर्नीचर, आईसीटी लैब, अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, ऑडिटोरियम, पुरुष व महिला छात्रावास का निर्माण, खेलकूद सुविधाओं में वृद्धि, फिजिक्स, मैथ्स की अलग-अलग लैब का होगा निर्माण। दूसरे चरण में यहां पर उपकरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें