शुक्लागंज। आजाद नगर मोहल्ले में कोरोना जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को करीब एक सैंकड़ा लोेगों ने घेर लिया। और जांच न करने की बात कही। पब्लिक का आरोप रहा कि जो भी जांच एंटीजन टेस्ट से की जा रही है वह गलत हो रही है। इसलिए टीम मोहल्ले से वापस जाए। मामला बिगड़ता देख मौके पर मिले एक पॉजिटिव युवक की दो बार जांच टीम को करना पड़ा। उसमें भी पॉजिटिव निकलने के बाद पब्लिक शांत हुई।
कोविड- 19 के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर ने बताया कि शनिवार की शाम वह एंबुलेंस लेकर आजाद नगर में निकले एक पॉजिटिव पुरुष को उपचार के लिए भेजने को घर पहुंचे। जहां मोहल्ले के लोगों ने टीम को यह कहकर घेर लिया कि जो भी जांच की जा रही है वह झूठी और गलत है। इसलिए न तो मोहल्ले में कोई कैंप लगेगा और न ही कोई जांच होगी। साथ ही मरीज को भी न ले जाने के लिए लोग दबाव बनाने लगे। आरोप को मिथ्या साबित करने के लिए स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने पुन: मौके पर ही उसी पॉजिटिव पुरुष का एंटीजन टेस्ट किया जो जिसकी रिपोर्ट पुन: पॉजिटिव आई। जिसके बाद पब्लिक बैकफु ट पर आई। हलांकि स्वास्थ्य पर्यवेक्षक द्वारा पुलिस को सूचना दी जा चुकी थी। बता दे बीते शुक्रवार को आजाद नगर में हुई जांच में एक साथ सात लोग कोरोना पॉजिटिव पहले ही निकल चुके है।
वृद्ध समेत तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव
शुक्लागंज। वृद्ध समेत तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें एक को कोविड अस्पताल और दो को होम आइसोलेट किया गया। नगर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 630 पहुंच गई है। ठीक होकर घर आने वाले मरीजों की संख्या-502 है जबकि नगर में अब तक कोरोना से 14 मौत हो चुकी है। पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को हुई कोरोना जांच में आजाद नगर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय युवक व गोपनाथपुरम निवासी 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है। जिसमें वृद्ध को कोविड अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।