कानपुर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गठबंधन इंडिया के प्रत्याशी आलोक मिश्रा के समर्थन में चुनावी जनसभा चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर 2.10 बजे होगी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे।
सीएसए के हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पांडेय, व्यवस्था प्रभारी पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा के पुख्ता बंदोवस्त किए गए है। राहुल गांधी के जनसभा स्थल पर आने-जाने वाले मार्ग पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। जनसभा स्थल पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।