फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम रोमांस: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी को KISS करते दिखी गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल

Wed, 29 Jul 2026 08:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी और उसकी गर्लफ्रेंड का किस करते वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में मौजूद युवक व युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक युवक और उससे मिलने आई प्रेमिका गले मिलकर रोई। साथ ही कई बार किस भी किया। यह घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उससे मिलने एक युवती अस्पताल पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल की मर्यादा के विपरीत आपत्तिजनक व्यवहार किया। उस समय वार्ड में अन्य मरीज और उनके तीमारदार भी मौजूद थे, जिससे उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। घटना का पूरा दृश्य इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें