फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटी उषा बोलीं 'मदद मिली तो यूपी में खोलूंगी एथलीट एकेडमी' 

Sat, 17 Jun 2017 09:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आईआईटी पहुंची पीटी उषा ने जताई इच्छा
- बोलीं, 2020 ओलंपिक में भारत के खाते में होगा मेडल

 
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में बोलती हुई पीटी उषा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एथलीट पीटी उषा ने कहा कि अगर उन्हें मदद मिलती है तो वह यहां एथलीट एकेडमी शुरू करने पर विचार कर सकती हैं। आईआईटी कानपुर में मानद उपाधि से सम्मानित हुईं उषा ने एथलीट के विकास को लेकर भी बात रखी। बोलीं, देश में प्रतिभा की भरमार है। जरूरत है तो उसे तराशने की। उसके लिए सरकार भी कोशिश कर रही है, लेकिन कहीं ज्यादा कोशिश की जरूरत है।
विज्ञापन


मीडिया द्वारा एथलीट व क्रिकेट की तुलना करने पर उन्होंने कहा कि यह सही है कि क्रिकेट में पैसा बहुत है और उन्हें हमसे कहीं ज्यादा सुविधाएं भी दी जाती हैं। लेकिन इससे एथलीट भयभीत नहीं होता। उदाहरण के तौर पर उन्होंने खुद की कहानी भी बताई।

आगे कहती हैं कि उन्हें पूरा भरोसा है कि 2020 के टोकियो ओलंपिक में भारतीय एथलीट जरूर मेडल हासिल करेंगे। बच्चों को तैयार कर रही हूं पीटी उषा ने बताया कि वह बच्चों को एथलेटिक्स गेम्स के लिए तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन


कहा कि गुरुवार को ही पीएम मोदी ने मेरे एथलीट एकेडमी का शुभारंभ किया है। मेरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा युवा एथलीट बनें और देश के लिए मेडल जीतकर आएं। जिशा मैथ्यु ओलंपिक मेडल की हकदार उषा ने अंडर-17 वुमेन एथलीट में गोल्ड हासिल करने वाली जिशा मैथ्यु को शानदार खिलाड़ी कहा। उन्होंने कहा कि जिशा 2020 ओलंपिक में भारत के लिए जरूर गोल्ड मेडल लाएगी। उसे मैं खुद तैयार कर रही हूं। उसकी प्रतिभा बेहद सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें