फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 65 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दिया परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर मेनोपॉज सोसाइटी एवं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से चौबेपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रजोनिवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीण महिलाओं को रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों तथा इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी गई। डॉ. दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि रजोनिवृत्ति कोई बीमारी नहीं है। 45 से 50 वर्ष की उम्र में महिलाओं को हड्डियों की कमजोरी, हृदय संबंधी समस्याओं और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही परिवार के सदस्यों से महिलाओं को मानसिक सहयोग देने और उनकी समस्याएं समझने की अपील की। कार्यक्रम में 65 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया। इसके अलावा हड्डियों की मजबूती का आकलन करने के लिए बीएमडी जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें