फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल-अखिलेश की गिरफ्तारी पर कानपुर मंडल में उबाल, गठबंधन ने जिलों में खोला विरोध का मोर्चा

Tue, 21 Jul 2026 09:07 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई

सार

UP News: दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कानपुर, इटावा और उरई में धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
sp protest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कानपुर, इटावा और उरई में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। कानपुर में नेताओं को पुलिस चौकी में बैठाया गया, जबकि इटावा और उरई में भी पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी गई।

विज्ञापन

sp protest - फोटो : amar ujala

कानपुर में चौकी ले गई पुलिस, फिर मेट्रो स्टेशन पर नारेबाजी

कानपुर में महानगर इकाई के बैनर तले शिक्षक पार्क के सामने जुटे सपा कार्यकर्ता बड़े चौराहे की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव 'मिंटू', बंटी सेंगर समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नवीन मार्केट पुलिस चौकी में बैठा लिया। कुछ देर बाद कार्यकर्ता चौकी से बाहर निकलकर मेट्रो स्टेशन के बाहर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

etawah sp protest - फोटो : amar ujala

इटावा में शास्त्री चौराहे पर धरना

इटावा में शास्त्री चौराहे पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई।

orai sp protest - फोटो : amar ujala

उरई में गांधी चबूतरे पर डटे सपाई

उरई में जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी चबूतरे पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, अशोक गुप्ता, महाबली, सफीकुर रहमान कशफी, रश्मि पाल, दीप शिखा, सबीउद्दीन समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस बल भी पूरे समय तैनात रहा।

जिलों में खोला विरोध का मोर्चा - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के खागा में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त धरना दिया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।

जिलों में खोला विरोध का मोर्चा - फोटो : amar ujala
महोबा में आल्हा चौक पर सपा और कांग्रेस ने संयुक्त धरना देकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेताओं ने विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

जिलों में खोला विरोध का मोर्चा - फोटो : amar ujala
हरदोई में कलेक्ट्रेट से अंबेडकर पार्क तक सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।

जिलों में खोला विरोध का मोर्चा - फोटो : amar ujala
हमीरपुर में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलों में खोला विरोध का मोर्चा - फोटो : amar ujala
बांदा में देर रात बाबूलाल चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला, जबकि कन्नौज के तिर्वा में गांधी नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें