कानपुर। आईआईटी कानपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अन्वेषणा श्रीवास्तव की बर्खास्तगी को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विरोध जताया है। संघ ने संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल को प्रतिरोध पत्र भेजकर बर्खास्तगी समाप्त करने और डॉ. श्रीवास्तव को उनके पद पर ससम्मान बहाल करने की मांग की है।
संगठन ने इसके लिए 10 कार्य दिवस का समय देते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने आरोप लगाया कि डॉ. श्रीवास्तव ने संस्थान परिसर में अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी कई बार ई-मेल के माध्यम से दी लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि 17 सितंबर 2026 को डॉ. अन्वेषणा को बिना पूर्व नोटिस और उनका पक्ष जाने ई-मेल के माध्यम से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। ब्यूरो