कानपुर। नेशनल कोऑर्डिनेशनल कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण समिति ने अर्मापुर स्थित उप महानिदेशक आयुध निदेशालय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सचान ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2026 से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को देय महंगाई भत्ता, महंगाई राहत की अभी तक घोषणा नहीं की है। यहां समिति के उपाध्यक्ष छबिलाल यादव, विनोद कुमार तिवारी, सुनील कुमार साहू, अशोक वर्मा, विनोद शर्मा, हरिशंकर वर्मा, मोबीन खान, हसमत अली आदि थे। (ब्यूरो)