फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: परेड में दुकानें हटाने का विरोध, SP MLA अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठे, बोले- लोगों से छिन जाएगा रोजगार

Mon, 30 Oct 2023 04:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जानकारी मिलते ही आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे और सभी दुकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए।  उनका कहना था कि दुकानदारों ने वर्षों से दुकानें लगा रखी हैं, उन्हें क्यों हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक अमिताभ बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के परेड रामलीला ग्राउंड में पटरी की दुकानें हटाने के लिए नगर निगम की प्रर्वतन दस्ता सोमवार को पहुंचा था। इसी दौरान दुकानदारों ने कर्मचारियों का घेराव कर लिया।  देखते ही देखते एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

विजयदशमी के त्योहार पर इस ग्राउंड को खाली कराकर रामलीला का मंचन किया जाता है। त्योहार समाप्ति के बाद जब दुकानदारों ने दुकानों को फिर से लगाना शुरू किया, तो नगर निगम की टीम पहुंची और दुकानों को हटवाने लगी। इसका दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया।



जानकारी मिलते ही आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे और सभी दुकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए।  उनका कहना था कि दुकानदारों ने वर्षों से दुकाने लगखी हैं, उन्हें क्यों हटाया जा रहा है। दीपावली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में कई लोगों का रोजगार उनसे छिन जाएगा, ऐसा न किया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें