फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo को लेकर सड़क पर प्रदर्शन, तनुश्री दत्ता का समर्थन और नाना-आलोक के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 13 Oct 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
#MeToo को लेकर सड़क पर प्रदर्शन
देश भर में 'मी टू' को लेकर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है जिसके बाद महिलाएं खुलकर इस कैंपेन के समर्थन में उतर आई हैं। शनिवार को कानपुर में किदवई नगर स्थित केके गर्ल्स इंटर कॉलेज में 'मी टू' कैंपेन के समर्थन में उतरी सैकड़ों छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लिए हुए अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के पक्ष में नारेबाजी की। साथ ही नाना पाटेकर और आलोक नाथ के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

2 of 5
#MeToo को लेकर सड़क #MeToo को लेकर सड़क पर प्रदर्शनपर प्रदर्शन
स्कूल की छात्राओं ने कॉलेज परिसर में मी टू कैंपेने को आगे बढ़ाने और इसका समर्थन करते हुए देशभर में लगातार सामने आ रहे यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर प्रदर्शन किया और दोषियों को सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 5
#MeToo को लेकर सड़क पर प्रदर्शन
इस प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने मी टू से जुड़े पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। जिस तरह से बॉलीवुड और राजनीतिक सदस्यों द्वारा महिलाओं का यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, इससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस अभियान को और आगे बढ़ाने और सेक्शुअल हैरेसमेंट, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के प्रति महिलाओं के साथ-साथ छात्राओं को और जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया।

 

4 of 5
#MeToo को लेकर सड़क पर प्रदर्शन
छात्रा उदिता ने बताया कि महिलाओं पर लगातार यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हम सभी ने मीटू कैंपेन का सपोर्ट किया है साथ ही इस संदेश से महिलाओं और छात्राओं को इस कैंपेन का पूरी तरह सपोर्ट करने को लेकर उन्हें जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
#MeToo को लेकर सड़क पर प्रदर्शन
स्कूल की टीचर शैलजा कुमारी ने बताया कि हम सभी इस कैंपेन के समर्थन करते है और साथ ही सभी महिलाओं से अपील करते हैं कि वो भी इस कैंपेन के समर्थन में आएं। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से शुरू होकर यह मी टू कैंपेन अब राजनैतिक पार्टियों के नेताओं और अब आम महिलाओं तक पहुंच रहा है और जिसके कई उदाहरण हाल ही में सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें