फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कांग्रेस नेता के होटल में पकड़ा देह व्यापार, ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस, तीन लड़कियां-पांच युवक मिले

Sun, 24 Aug 2025 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: होटल में युवकों से ज्यादा अधेड़ उम्र के ग्राहक मिले थे। पुलिस के अनुसार ग्राहकों की उम्र 42 से 55 वर्ष के आसपास थी। पकड़े जाने पर आरोपियों ने छोड़ने का आग्रह किया। देर रात तक युवतियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
इसी होटल में पकड़ा गया है रैकेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने शनिवार देर रात एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा है। पुलिस ने तीन युवतियां और पांच युवकों को हिरासत में लिया है। होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय को सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास बने होटल राजेंद्रा पैलेस में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुलिस को ग्राहक बनाकर भेजा।

विज्ञापन

अंदर देह व्यापार का खेल चलने पर पुलिसकर्मी ने इशारा किया। इस पर एसीपी कैंट ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही होटल में अफरातफरी मच गई। युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। एसीपी कैंट ने बताया कि होटल कांग्रेसी नेता राजेश सिंह का है। उन्होंने इसे अशोक पटेल और पुनीत कुमार को लीज पर दिया है। होटल में देह व्यापार संचालित हो रहा था। मैनेजर लोकेश बाजपेई को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

होटल में अधेड़ ग्राहक ज्यादा
होटल में युवकों से ज्यादा अधेड़ उम्र के ग्राहक मिले थे। पुलिस के अनुसार ग्राहकों की उम्र 42 से 55 वर्ष के आसपास थी। पकड़े जाने पर आरोपियों ने छोड़ने का आग्रह किया। देर रात तक युवतियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें