फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बौसर में ग्रामीण स्टेडियम निर्माण के लिए 9.88 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से बौसर ग्राम में स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इस पर लगभग 9.88 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्ताव महानिदेशक प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग को भेज दिया है। शासन से धन मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

सरसौल ब्लाॅक के बौसर ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 2023 में युवा कल्याण विभाग को भेजा था। इसे जिलाधिकारी स्तर से शासन को भेजा गया था, जिस पर विभाग से जमीन सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई थी। जमीन सत्यापन के बाद शासन स्तर से कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद का चयन कर खर्च धनराशि का ब्योरा मांगा था। जिसपर परिषद ने करीब 9.88 करोड़ रुपये प्रस्ताव तैयार किया है। युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें