फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ट्रक की टक्कर से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, गिफ्ट्स बुक करा लौट रहा था वापस, परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 15 Mar 2024 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गुरुवार रात सड़क हादसा हुआ। इसमें ट्रक की टक्कर से कार सवार प्रापॅर्टी डीलर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लखनऊ से वापस घर जा रहे कार सवार प्रॉपर्टी डीलर को हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। मृतक बेटी की शादी में देने के लिए उपहारों की बुकिंग कराने के बाद घर लौट रहा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिजनों और ग्रामीणों ने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

परिजन पचास लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सीओ सिटी के समझाने पर परिजन और ग्रामीण मान गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के असिगांव निवासी रामलोटन उर्फ अजय गुप्ता (40) प्रॉपर्टी डीलर थे। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी आकांक्षा की शादी तय कर दी थी। 25 अप्रैल को शादी होनी है। शादी में वर पक्ष को देने के लिए उपहारों की बुकिंग कराने अजय गुप्ता गुरुवार को लखनऊ गए थे।
देर रात वापस कार से घर जा रहे थे। खुद ही कार चला रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गुलामऊ पुलिया के पास किसी ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उचित कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन
इसके बाद शव लेकर घर जा रहे परिजनों और ग्रामीणों ने असिगांव में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। सीओ सिटी के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण मान गए व शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मृतक के परिवार में पत्नी श्रीमती, तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें