अकबरपुर के शुक्ल तालाब परिसर में पूर्व सैनिक सामाजिक सेवा समिति एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की पुण्यतिथि को विजय दिवस के रूप में मनाया गया।
रविवार को पूर्व सैनिकों ने शुक्ल तालाब परिसर में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वहीं संगठन के सहयोगी कुईतखेड़ा निवासी राजाराम यादव की मौत पर संगठन ने उनकी सेवाओं को याद किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं करती है तो जिले के पूर्व सैनिक भूखहड़ताल करेंगेे।
बैठक में बलवान सिंह, नरेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, रामबाबू पाल, रामशंकर, महेश कुमार, श्यामबाबू, वेदप्रकाश शुक्ला, प्रकाश नारायण, गुलाब सिंह, जंगबहादुर, रामकिशोर, उमाशंकर, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।