फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों पर जलाकर मारने के प्रयास की रिपोर्ट

Mon, 27 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा के गहोबा गांव में चार दिन पहले खेत में जलकर घायल हुए किसान के भाई ने गांव के 6 लोगों के खिलाफ आग से जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घायल किसान के भाई गयाप्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसके 55 वर्षीय भाई रामकिशन खेत के पास सहन की जमीन को लेकर गांव के ही गिरजेश तथा उसके पुत्रों से विवाद था।

वहीं 23 जुलाई को गिरजेश का पुत्र संदीप विवादित भूमि पर कब्जा करने की नियत से जुताई कर रहा था। तभी उसका भाई रामकिशन भतीजे सुनील के साथ मौके पर पहुंच गया और उन्हें रोकने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


जिस पर गिरजेश, संदीप, दिलीप, अखिलेश, वकील व एक अज्ञात उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उक्त लोगों ने ट्रैक्टर में रखे केरोसिन के कैन को निकालकर उसके ऊपर केरोसिन डाल दिया और दिलीप ने आग लगा दी।

इससे वह गंभीर रूप से जल गया। बचाने दौड़े भतीजे सुनील को उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

ग्रामीणों के पहुंचने पर उसे तत्काल लेकर जिला अस्पताल गए, जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें