अकबरपुर में मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाते एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। नगर निकायों में मनोनीत किए गए सभासदों को मंगलवार को शपथ ग्रहण कराई गई। अकबरपुर में नगर पंचायत सभागार में एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने ईओ देवहूति की मौजूदगी में मनोनीत सभासद राजू शर्मा, गोपाल सैनी, अशोक श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कटियार उर्फ बबलू, सामाजिक कार्यकर्ता कंचन मिश्रा, लिपिक राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
डेरापुर में मयंक मिश्रा, रमेश बाबू पाल व बबलू कठेरिया को एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी ने शपथ दिलाई। ईओ सुरेश कुमार व लिपिक सतीश यादव, पूर्व प्रधान करुणेश नारायण मिश्र समेत कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। शिवली में एसडीएम मैथा रामशिरोमणि ने मनोनीत सभासद अरविंद त्रिवेदी, सरला सैनी व शिवलाल दिवाकर शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, ईओ एमलाल गौतम, अमन पाठक, अवनीश शुक्ला यहां मौजूद रहे।
रसूलाबाद में एसडीएम अंजू वर्मा ने ईओ संजय पटेल की मौजूदगी में सभासद जितेंद्र त्रिपाठी, संजू पाल व राजरानी को शपथ दिलाई। इस दौरान अरुण दुबे, ओमशंकर सिंह, उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। रूरा में मनोनीत सभासद निशांत सिंह गौर, गुलाब देवी कठेरिया व चुनिया सविता को एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष रमा देवी, ईओ पवन किशोर, राजू सिंह भदौरिया, दिनेश पालीवाल रहे।