फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शेयर से भी ज्यादा सोना-चांदी में मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सोना-चांदी के दाम में लगातार तेजी चल रही है। दो सप्ताह में सोने ने पांच प्रतिशत से ज्यादा, चांदी ने चार प्रतिशत से ज्यादा तो शेयर बाजार ने दो प्रतिशत का मुनाफा दिया है। सोने में निवेश करने वालों ने सबसे ज्यादा कमाया है। वहीं, सोमवार को सोना के दाम 87,900 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। दो सप्ताह में सोने के भाव साढ़े पांच लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसी तरह चांदी भी चमक बिखेर रही है। इसके भाव प्रति किलो 98,000 रुपये हो गए।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में आए आम बजट में सरकार ने सोने के आयात शुल्क में नाै प्रतिशत की कमी कर दी थी। इसके बाद 15 प्रतिशत लगने वाला आयात शुल्क घटकर छह प्रतिशत हो गया था। सोने के दामों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई थी। इस दौरान लोगों ने बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी की। अब सोने के दाम नए शिखर पर हैं, और चांदी भी आगे बढ़ रही है।



उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी को चांदी 93,600 रुपये किलो और सोना 82,150 रुपये प्रति दस ग्राम था। दो सप्ताह पहले यदि किसी ने एक लाख रुपये की चांदी खरीदी तो उसे 4,400 रुपये का लाभ हुआ। इसी तरह एक लाख रुपये का सोना खरीदने वालों को 5,750 रुपये का फायदा हुआ। इतने कम समय में इससे ज्यादा रिटर्न किसी में भी नहीं मिला है। निवेशकों का लगातार सोने-चांदी में रुझान बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रंप ने चीन, मैक्सिको, कनाड़ा पर टैरिफ लगाया है। इसके उलट चीन ने भी टैरिफ की घोषणा की है। ट्रंप डॉलर को मजबूत रखना चाहते हैं। टैरिफ लगने से सोने-चांदी के दामों में तेजी आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में भी सोने का प्रीमियम बढ़ता जा रहा है। रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। ट्रंप की नीतियों से चांदी उत्पादक देशों में हलचल है।





निवेश मामलों के जानकार राजीव सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को सेंसेक्स 76,190 अंक पर था। सात फरवरी को सेंसेक्स 77,860 अंक पर बंद हुआ था। इस अवधि में सेंसेक्स 1,670 अंक बढ़ा। इसी तरह निफ्टी में 468 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली। 24 जनवरी को निफ्टी 23,092 अंक पर था। सात फरवरी को निफ्टी 23,560 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी में 2.02 प्रतिशत और सेंसेक्स में 2.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पिछले दो हफ्तों में निफ्टी और सेंसेक्स में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। निवेशक ने यदि निफ्टी या सेंसेक्स के ईटीएफ में म्यूचुअल फंड के जरिये निवेश किया तो करीब दो प्रतिशत का रिटर्न मिला। इसके मायने हैं कि पांच लाख का निवेश करने पर इस अवधि में 10 हजार रुपये बढ़े, जबकि चांदी और सोने ने इससे कहीं ज्यादा रिटर्न दिया। उन्होंने बताया कि ट्रंप की ओर से शुरू किए गए ट्रेड वार और अब गाजा पट्टी पर की गई घोषणा से भाव बढ़ रहे हैं। आगे भी तेजी की संभावना है।
विज्ञापन




सोने-चांदी के भाव



तारीख सोना चांदी



01 फरवरी 84,550 95,700



03 फरवरी 84,550 95,400

04 फरवरी 85,000 96,450

05 फरवरी 86,700 98,400



06 फरवरी 86,700 97,400



07 फरवरी 86,800 98,000

08 फरवरी 87,100 97,600

10 फरवरी 87,900 98,000
नोट : सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में (उप्र. सराफा एसोसिएशन के अनुसार)। (02, 09 फरवरी को बाजार बंद था।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें