फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-अहमदाबाद हवाई सेवा अब 25 सितंबर से शुरू, ये है फ्लाइट का समय

Thu, 05 Sep 2019 11:52 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट के लिए बुधवार को नया शेड्यूल जारी हुआ। अब यह फ्लाइट 25 सितंबर से शुरू हो रही है। पहले यह 25 जुलाई, उसके बाद 3 सितंबर से संचालित की जानी थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक वीके झा ने बताया कि नए शेड्यूल के तहत सिर्फ उड़ान की तारीख बदली है, बाकी चीजें पहले जैसी ही हैं।
विज्ञापन


गुजरात की राजधानी के लिए पहली बार शुरू हो रही यह फ्लाइट रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में संचालित होगी। स्पाइस जेट कंपनी का 78 सीटर एयरोप्लेन दोपहर में अहमदाबाद से चलकर दो घंटे 20 मिनट बाद कानपुर चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट पहुंचेगा।
विज्ञापन

यहां करीब 25 मिनट रुकने के बाद वह फिर अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएगा। इस विमान को अभी ट्रायल के तौर पर 31 मई 2020 तक चलाने की योजना बनाई गई है। यदि यात्रियों की संख्या अच्छी रहती है तो इन दोनों शहरों के लिए बड़े जहाज का संचालन भी किया जा सकता है।

इस तरह है कानपुर-अहमदाबाद फ्लाइट शेड्यूल
12.25 बजे दोपहर अहमदाबाद से चलेगी
2.45 बजे फ्लाइट कानपुर पहुंचेगी
3.10 बजे कानपुर से उड़ान भरेगी
5.30 बजे शाम अहमदाबाद पहुंचेगी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें