फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रो. रामगोपाल के अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता के खिलाफ विवादित बोल

विज्ञापन
संबो​धित करते प्रो. रामगोपाल यादव।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
इटावा। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता पर हमला बोलते हुए उन्हें मूर्ख बता दिया। प्रो. रामगोपाल ने शनिवार को शहर के एक निजी अस्पताल का शुभारंभ करने के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


प्रो रामगोपाल कचौरा रोड पर शनिवार को एक अस्पताल का शुभारंभ करने पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे पूछा कि सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने राहुल गांधी को विपक्ष के पद से इस्तीफा देकर अखिलेश यादव को विपक्ष का नेता बनाने का एक्स पर बयान दिया है। हालांकि इस बयान को बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दिया। इस पर प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि वह मूर्खों की बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और सरकार जनता को सिर्फ मूर्ख बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें