फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रो. प्रदीप दीक्षित को मिला अंतरराष्ट्रीय संस्कृत रत्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज के प्रोफेसर प्रदीप कुमार दीक्षित को थाईलैंड के बैंकॉक स्थित शिल्पकॉर्न विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल संस्कृत संगोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय संस्कृत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत सरकार की ओर से संचालित संस्कृत अध्ययन केंद्र और ग्लोबल संस्कृत फोरम के संयुक्त तत्वावधान में हुई संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्वानों ने भाग लिया। इसमें 300 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल और अंतरराष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेश मिश्रा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रो. दीक्षित को संस्कृत भाषा एवं साहित्य के संरक्षण, प्रचार-प्रसार, संवर्धन और उन्नयन के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन एवं समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में प्रो. दीक्षित और डॉ. अनुराग दीक्षित की पुस्तकों ज्योतिष वैखरी और ज्योतिष प्रबोधिनी का विमोचन भी हुआ। शिक्षाविदों और संस्कृत प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें