फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
सतपाल के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालते भक्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में श्यामनगर बाईपास स्थित श्रीहंस मंदिर से श्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद सत्संग और ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई व साध्वी दुर्गा बाई ने किया। यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए जो प्रभु के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान भक्तों ने आत्मज्ञान कहां मिलेगा सतगुरु के दरबार में, जब फैलेगा आत्मज्ञान तभी बनेगा देश महान जैसे नारे लगाए। वहीं सत्संग कार्यक्रम में साध्वी चंदन बाई ने कहा कि रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास बताते हैं कि निर्बल मन वाला ही प्रभु की शरण में पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि मन की निर्मलता बाहरी साधनों से नहीं आती बल्कि आत्मज्ञान प्राप्त कर, ध्यान-भजन और सुमिरन के अभ्यास से ही संभव है। कहा कि जब मन निर्मल होगा तो परमात्मा का स्वरूप दिखाई देने लगेगा। यहां पर डॉ. केएन सिंह, शैलेंद्र पाल, कलेसु प्रसाद, सुरजीत सिंह, बालक राम, शिव प्रकाश, मिथलेश सोनी, सुनीता कटियार, रामपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें