फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ईद-ए-मिलादुन्नवी पर निकाला जुलूस, दिया शांति का पैगाम

Sat, 06 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो 6 परिचय- बिल्हौर में जुलूस के दौरान पुरानी जीटी रोड पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
पुखरायां। ईद-ए-मिलादुन्नवी पर्व पर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से एक साथ पुखरायां में झंडा जुलूस निकाला गया। नगर में भ्रमण करते हुए अपने अपने स्थानों पर समाप्त हुए।
विज्ञापन

पुखरायां में रेलवे स्टेशन परिसर में पारंपरिक रूप से बारावफात त्योहार पर हरदुआ ऐमा, बारामांसी, नूरगंज, हैदरपुर, उमरिया सहित गांवों के जुलूस-ए-मोहम्मदी लेकर लोग पहुंचे। जहां से एक साथ झंडा जुलूस निकाला गया। स्टेशन रोड से होते हुए कस्बा मेनरोड से टॉकीज गली, सुखाई तालाब, मालवीय नगर, नेतराम गली होकर मेनरोड से मंडी मोड़, बस अड्डा होते हुए बाईपास स्थित किसान सेवा आश्रम के पास जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में कई जगह लंगर का वितरण किया गया।
जहां पर भाईचारे,शांति और आध्यात्मिक संदेश दिया जाता रहा। एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में सजग रहे। जुलूस में मुन्ना भाई, गुलजार राईन, कल्लू उस्ताद, इब्ने उस्ताद, नफीस अहमद, इशाक, नावेद, छोटे खां, नदीम, नसीम सहित लोग शामिल रहे। अमरौधा, चांदापुर, बील्हापुर, छतेनी, मोहम्मदपुर, मांवर, बरौर, केशी, बरवा रसूलपुर में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
विज्ञापन

मूसानगर में मस्जिदों व घरों में सजावट की गई। हाफिज मुईंन ने बताया पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। झंडा जूलस परंपरागत रास्तों से होकर मेन रोड से खामोश शाह बाबा होते हुए बड़ी जामा मस्जिद में समाप्त हुआ। यहां चौधरी बाबुद्दीन, इसरार अहमद, जियाउद्दीन चौधरी, रफीक मंसूरी, नय्यूम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें