फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉक्टरों को कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू, 13 को साक्षात्कार संभव

Wed, 08 Jan 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर आयुष और एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती होनी है। इसके लिए अभ्यार्थियों द्वारा किए गए आवेदनों के सत्यापन पूरे हो चुके हैं। अब उन्हें कॉल लेटर भेजनी की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि 13 जनवरी से साक्षात्कार शुरू होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके)के तहत डॉक्टर को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रों का चिकित्सीय परीक्षण कर उनका उपचार कराना होता है। डॉक्टरों की कमी की वजह से यह काम ठीक तरह नहीं हो पा रहा है। इसी तरह मेन स्ट्रीम आयुष डॉक्टर के कुछ स्वास्थ्य केंद्रो में पद खाली थे। इन पदों को भरने के लिए सीएमओ कार्यालय की ओर से चार दिसंबर को विज्ञप्ति जारी कर आरबीएसके के लिए 19, आयुष मेन स्ट्रीम के लिए 9 पदों पर आवेदन मांगे थे। इन दोनों पदों के लिए 500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इन सभी अभ्यार्थियों के आवेदन पूरे हो चुके हैं। छह जनवरी से साक्षात्कार होने थे, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
मंगलवार से अभ्यार्थियों के साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें सीएमओ कार्यालय में अभ्यार्थी के साक्षात्कार की तिथि भी बताई जा रही है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि 13 जनवरी से साक्षात्कार शुरू होंगे। इसके बाद यह नौ दिन तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि पहले एमबीबीएस डॉक्टरों के साक्षात्कार होंगे। इसके बाद आयुष व मेन स्ट्रीम आयुष डॉक्टरों के साक्षात्कार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें