फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बंद रेलवे फाटक पार कर रहे एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जूही डिपो एस ब्लॉक निवासी अनिल गौतम (55) फजलगंज में एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते थे। परिवार में पत्नी लक्ष्मी, बेटी कीर्ति व बेटा आकाश है। अनिल के गुरुदेव पैलेस के पास रहने वाले साढ़ू मनोज ने बताया कि मंगलवार सुबह अनिल घर से फजलगंज फैक्टरी जाने के लिए निकले थे। वह रावतपुर की नौ नंबर क्राॅसिंग के पास पहुंचकर बंद फाटक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अनिल मफलर बांधे थे। संभव है कि उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। साथ ही कोहरा भी था। जीआरपी अनवरगंज की सूचना पर पहुंचे परिजनों शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें