फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों पर अभद्र टिप्पणी, असंसदीय भाषा के विरोध में खड़े हुए अफसर, हंगामा

Thu, 06 Dec 2018 12:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बैठक में हंगामा करते पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने विधायक के भ्रष्टाचार का मामला उठाया। कहा कि नगर निगम उनके वार्ड में एक सड़क 1.80 लाख से बनवा रहा है, जबकि उससे छोटी सड़क विधायक कोटे से 3.58 लाख से बन रही है। यह सुनते ही सुहेल अहमद, बबलू मेहरोत्रा, मोनू गुप्ता सहित कई सपा पार्षद विरोध करते हुए उनकी पार्टी के कुुछ विधायकों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए हंगामा करने लगे। सदन पटल तक हंगामा होते देख महापौर ने दस मिनट के लिए बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


असंसदीय भाषा के विरोध में खड़े हुए अफसर 
जन समस्याओं पर चर्चा के दौरान पार्षद मेनका सिंह ने अफसरों पर असंसदीय भाषा इस्तेमाल की। इससे गुस्साए अफसरों ने खड़े होकर विरोध जताया। स्थिति बिगड़ती देख महापौर ने ऐतराज किया। उप नेता सदन ने अफसरों से माफी मांगी। 

गुमटी हुआ गुरु तेग बहादुर नगर 

गुमटी हुआ गुरु तेग बहादुर नगर 
श्री गुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के संरक्षक कुलदीप सिंह और अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 17 दिसंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री को कमिश्नर व डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजकर गुमटी नंबर- 5 का नाम बदलकर गुरु तेग बहादुर नगर रखने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया था।

30 मार्च 2017 को आयोजित नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया लेकिन गुमटी का नाम गुरु तेग बहादुर नगर के बजाय गुमटी मार्ग का नाम गुरु तेग बहादुर मार्ग करने का उल्लेख किया गया, जो स्वीकृत भी हो गया। सभा के संरक्षक और अध्यक्ष ने इस पर आपत्ति की। बीती 23 नवंबर को उन्होंने महापौर को ज्ञापन देकर कहा था कि उनके प्रस्ताव में लिपिकीय त्रुटि हो गई थी। बुधवार को सदन की बैठक में गुरु तेग बहादुर नगर का प्रस्ताव पारित हुआ।
 
विज्ञापन

माइक खराब, पार्षद कोटे से मरम्मत 

माइक खराब, पार्षद कोटे से मरम्मत 
सदन का माइक सिस्टम खराब होने पर पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की। कुछ ने तो माइक सही होने तक बैठक स्थगित करने की मांग की। पार्षद शरद मिश्रा ने पार्षद कोटे के पांच-पांच लाख रुपये से माइक सही कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर महापौर ने सहमति जताई।

इस्तीफे की धमकी 
सदन की बैठक संपन्न होने के बाद कल्याणपुर (दक्षिणी) वार्ड के बसपा पार्षद प्रदीप मिश्रा ने इस्तीफा देने की धमकी दी। सुहेल सहित अन्य गैरभाजपाई पार्षदों के कहा कि उसके नवविकसित वार्ड में मात्र पंद्रह सफाई कर्मी हैं, जबकि कुछ वार्डों में सौ से ज्यादा। पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें