फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल का बल होने पर होगा समस्याओं का समाधान : प्रभारी मंत्री

Sun, 24 May 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। निषाद समाज का मजबूत संगठन बनाओं। दल का बल होगा तभी समस्याओं का समाधान होगा। ये बातें शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में आयोजित निषाद पार्टी की कार्यकर्ता कार्यशाला में प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कही।
विज्ञापन

कार्यकर्ता कार्यशाला में शाम पांच बजे पहुंचे प्रभारी मंत्री-कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कहा कि गांव हो या शहर वर्तमान सरकार में समान रूप से हर किसी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। जिसके लिए किसी को भटकने की जरूरत नहीं है।
सर्व प्रथम तो संगठन को मजबूत बनाओ। जब दल का बल होगा तभी सभी समस्याओं का समाधान हो पाएगा। इसके लिए हर गांव में संगठन को खड़ा करें। हर किसी से संपर्क बनाएं। गांव, ब्लॉक व जिलास्तर पर संगठन मजबूत करें। लोगों की समस्याओं को समाधान कराएं। यहां प्रदेश अध्यक्ष अशोक निषाद, सोनेलाल निषाद, डॉ. उमाकांत निषाद, भारत सिंह, वेदांत निषाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें