कानपुर देहात। जिले के अलग-अगल कस्बों से दूसरे जिले की लग्जरी बसें डग्गामारी कर रही हैं। परिवहन विभाग की माने तो यह बसें लंबे रूट की हैं। जगह-जगह रुक कर सवारी भरते हुए डग्गामारी नहीं कर सकती हैं। यह बात जानने के बाद भी अधिकारी इन बसों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
कन्नौज हादसे के बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। लग्जरी बसों का संचालन लगातार मानकों की अनदेखी कर किया जा रहा है। बसों में सुरक्षा के मानकों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। लंबे सफर की लग्जरी बसें कम दूरी पर यात्रियों को न तो छोड़ सकते हैं और न ही बीच रास्ते में बैठा सकते हैं। झींझक, रसूलबाद सहित अन्य कस्बों से चलने वाली बसें डग्गामारी कर सवारियां ढो रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी कन्नौज हादसे के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं। अधिकारी लगातार बसों की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। एआरटीओ प्रवर्तन उमाशंकर यादव ने कहा कि डग्गेमारी करने वाली लग्जरी बसों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इन बसों की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
------------