फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
रसधान गांव के पास जला पड़ा कंटेनर में लदा सामान। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा(कानपुर देहात)। रसधान कस्बा के समीप आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर खड़े कंटेनर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों केे आग पर काबू पाने से पहले कंटेनर में लदा बारदाना जल गया। कंटेनर में एक केमिकल भरा ड्रम लदा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रसधान गांव निवासी कंटेनर चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह दिल्ली के स्वरूप नगर से कोलकाता के लिए चला था। सोमवार सुबह उसने अपने गांव के समीप आगरा कानपुर नेशनल हाइवे के सर्विस रोड पर कंटेनर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह घर चला गया। दोपहर में कंटेनर में आग लगने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। रसधान चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कंटेनर में लदा बारदाना जल गया। कंटेनर में सामान के बीच एक बड़ा ड्रम भी लदा था। इसमें ज्वलनशील केमिकल होने से आग लगने की आशंका है। वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें