फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/ रामपुरा। महर्षि वाल्मीकि जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर मौनी मंदिर होते हुए घंटाघर से शहीद भगत सिंह चौराहा, आंबेडकर चौराहा होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस समाज समाज के जिलाध्यक्ष जीवन प्रताप वाल्मीकि ने समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके पहले सुबह आठ बजे समाज के लोगों ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान रमेश सिददी, उमेश, राजदीप, सनी, सोमदत्त, सुभाष, पूरन, नीरज, सतेंद्र, धर्मेंद्र, दीपक, टीटू, राहुल, बबलू, संतोष, संजय भारती, महेंद्र, अजय, आदि मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद ने भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। शोभायात्रा का भी स्वागत किया। परिषद के महामंत्री बलवीर सिंह जादौन ने कहा कि श्रीराम के परिवार के बच्चों का पालन पोषण महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही हुआ लेकिन कुछ कुरीतियों के कारण समाज को बांटा गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. भास्कर अवस्थी, बजरंग दल संयोजक मनुराज तिवारी, मोनू पंडित, अशोक, सुरेश माहेश्वरी, इंदेश्वर दयाल अवस्थी, सुधीर शर्मा, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बा रामपुरा में महर्षि वाल्मीकि की जयंती गाजे बाजे के साथ धूमधाम से मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि के उपासकों ने नगर में रविदास की शोभायात्रा वाल्मीकि मोहल्ले से शुरू की गई। पूरे नगर में भ्रमण करते हुए किला मोहल्ले में समाप्त हुई। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज की महिलाएं भी मौजूद रही। शोभायात्रा में नंगा महाराज डमरू वाले ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी को साथ मिलकर रहने व नेक राह पर चलने की सीख दी। शोभायात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, रामसिया, बॉबी सोनी, खुशीराम, रामदास, राजकुमार, श्रीलाल, देवेंद्र, महेंद्र, दीपू, धर्मेंद्र राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें