फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बारिश से तबाही का ये मंजर आपको हैरान कर देगा, मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी 

Thu, 02 Aug 2018 05:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बुधवार को 35 मिमी रिकार्ड की गई
विज्ञापन
1 of 6
बारिश बनी आफत - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी। जलभराव से जनजीवन बेहाल हो गया वहीं छत व दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत भी हुई। मौसम विभाग ने तमाम शहरों के लिए फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बारिश
विभाग की मानें तो मानसूनी बारिश अभी थमी नहीं है। अगले दो दिनों में कानुर शहर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, हमीरपुर, हरदोई, इटावा, बांदा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन आदि जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बारिश का बुरा असर
पिछले दो दिनों की अपेक्षा बुधवार को बारिश सिर्फ 35 मिमी ही हुई, इसके बावजूद शहर अभी भी पानी से लबालब भरा हुआ है। तापमान दो दिनों से स्थिर बना हुआ है। अगले दो दिनों में इसमें कुछ कमी आ सकती है। 
 

4 of 6
बारिश का बुरा असर
सोमवार को 120, मंगलवार को 107 मिलीमीटर बारिश हुई थी। तीन दिन में कुल 262 एमएल बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र अभी भी बना हुआ है।
 
विज्ञापन

5 of 6
rain
इसकी वजह से महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह के समय तेज बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को हवा की नमी 100 प्रतिशत बनी रही। रात के समय नमी 90 प्रतिशत से अधिक रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश का बुरा असर
बुधवार का तापमान
अधिकतम- 26.2 डिग्री सेल्सियस
 न्यूनतम- 22.5 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता
अधिकतम- 100 प्रतिशत
न्यूनतम- 97 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें