फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रश्नोत्तरी में प्रियंका, स्लोगन में निधि रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की ओर से मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग ने माताओं की भूमिका और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियंका कश्यप प्रथम, वर्षा त्रिवेदी द्वितीय और उर्वशी चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम, ट्विंकल ने द्वितीय और शिवकांति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान संकाय डॉ. सीमा सोनकर की अध्यक्षता में पैनल डिस्कशन हुआ। विशेषज्ञ पैनल में डॉ. एकता शर्मा, डॉ. मुक्ता गर्ग, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. रितु पांडे और डॉ. संघमित्रा महापात्रा शामिल रहीं। कार्यक्रम सफल बनाने में डॉ. सुमेधा चौधरी, आयुषी मिश्रा, निर्विकार शाही, शिखा मौर्य, आरती और ब्रिजकिशोर सिंह का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें