फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीएचसी में अनुपस्थित स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दर्शनपुरवा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने निरीक्षण किया। ओपीडी पंजिका में एक भी रोगी पंजीकृत नहीं मिला। केंद्र में स्टाफ अनुपस्थित मिला। सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उन्हें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुकीर्ति गुप्ता उपस्थित मिलीं लेकिन उनके हस्ताक्षर 25 सितंबर से रविवार तक न होने के चलते वेतन रोका गया। उपचारिका रश्मि देवी भी 25 से 28 सितंबर तक अनुपस्थित थीं। अनुपस्थित दिवस का वेतन रोका गया। एलटी जितेंद्र सिंह 26 सितंबर से अनुपस्थित चल रहे हैं। उनका वेतन रोका गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को सीएमओ ने टीकाकरण की संख्या बढ़ाने, साफ-सफाई के निर्देश दिए। स्टाफ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी की शिकायत भी की। इससे पहले सीएमओ ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयनगर का निरीक्षण किया। पीएचसी दर्शनपुरवा में भी सीएमओ पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के साथ ही अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें