फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा और भाजपा का गढ़ भेदने के लिए प्रियंका गांधी का दौरा तीन अप्रैल से, अब आई ये खबर

Tue, 02 Apr 2019 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका को मिशन यूपी फतह करने की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव में सपा बसपा और भाजपा को मात देने के लिए प्रियंका गांधी का यूपी दौरा जल्द शुरू होने वाला है। देर रात को प्रियंका गांधी का दौरा रद्द हाेने की सूचना आई।

विज्ञापन


जिससे कांग्रेस समर्थकों में निराशा की लहर फैल गई। प्रियंका गांधी का दौरा इससे पहले भी कई बार रद्द हो चुका है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा हमीरपुर-बांदा के तीन दिवसीय दौरे के लिए कानपुर से सड़क मार्ग के जरिए रवाना होंगी। तीन अप्रैल को सुबह नौ बजे हवाई जहाज से प्रियंका चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। यहां से कार से चकेरी-इटावा हाईवे से जालौन जाएंगी।


 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
शहर में उनका कोई भी स्वागत कार्यक्रम नहीं होगा। एयरपोर्ट पर शहर और अकबरपुर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल, राजाराम पाल, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री समेत सीमित संख्या में पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

सोमवार को एसपीजी अधिकारियों के साथ चकेरी में हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रियंका के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका का काफिला रूमा के पास हाईवे पर चढ़ेगा और पनकी पड़ाव के पास उतरकर अकबरपुर की ओर बढ़ेगा।

राजाराम पाल के समर्थकों ने भौंती तिराहे से लेकर रनियां, बाराजोड़ और अकबरपुर में प्रियंका का स्वागत करने की तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य सियाराम पाल ने बताया कि प्रियंका गांधी के स्वागत कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। प्रियंका गांधी तीन अप्रैल को जालौन, चार को महोबा-हमीरपुर और पांच को बांदा-चित्रकूट में प्रवास करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें