कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उन्नाव में रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी कुछ ही देर में कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। वहां से वह उन्नाव के लिए रवाना होंगी। प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने रोड शो की शुरुआत करेंगी।
प्रियंका के रोड शाे का समापन विश्वम्भर दयालु त्रिपाठी प्रतिमा स्थल पर होगा। प्रियंका गांधी का रोड शो करीब 3 किमी का होगा। आपको बताते चलें कि इससे पहले प्रियंका गांधी के भाई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के लिए जनसभा कर जनता का समर्थन मांगने आए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया था।