कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी गुरुवार को जालौन में रोड शो करेंगी। उनके आगमन को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। कहना है कि गांधी परिवार से जिले का पुराना नाता है। पहले इंदिरा गांधी फिर राजीव और राहुल गांधी भी जिले में आते रहे हैं। प्रियंका पहली बार आ रही है।
इस कारण युवाओं से लेकर बड़े बुजुर्ग कांग्रेसी सभी में जोश बना हुआ है। माना जा रहा है कि प्रियंका अपने संबोधन में गांधी परिवार से जनपद के रिश्ते को और भी मजबूत करने का प्रयास करेंगी। बता दें कि प्रियंका का कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दो बार पहले भी बना कार्यक्रम निरस्त हो चुका है।