फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख से अधिक छात्रों को जेईई एडवांस में मौका, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 25 Apr 2019 10:36 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेईई एडवांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस के लिए इस बार जेईई मेंस से करीब ढाई से तीन लाख तक छात्रों को क्वालीफाई कराने की तैयारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार लड़कियों के लिए विशेष सुपरन्यूमरेरी कोटा 14 से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन


यही नहीं, गरीब सवर्ण आरक्षण भी देशभर के आईआईटी और एनआईटी संस्थानों में लागू किया जा रहा है। ऐसे में आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई संस्थानों में करीब दस हजार सीटें बढ़ जाएंगी। इन बढ़ी सीटों पर पूरी तरह से एडमिशन हो जाए, इसका ख्याल भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय को रखना है। पिछली बार जेईई एडवांस के लिए करीब दो लाख 25 हजार छात्र क्वालीफाई हुए थे।

जेईई मेन के बाद यही स्थिति जेईई एडवांस के रिजल्ट में भी दिखी। जेईई एडवांस में करीब 30 हजार छात्रों को क्वालीफाई कराने की तैयारी है। पिछली बार 18 हजार 138 छात्र जेईई एडवांस में क्वालीफाई हुए थे, लेकिन इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में मेरिट नीचे करते हुए छात्रों की संख्या बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन

इसी सप्ताह जेईई मेन का रिजल्ट जारी करने की तैयारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा देशभर में पहली बार कराई गई ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेंस 2019 का परिणाम इसी सप्ताह आ सकता है। एनटीए से जुड़े अफसरों का कहना है कि परिणाम जारी करने के लिए लगभग तैयारियां हो चुकी हैं। किसी भी दिन इसे जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

तीन मई से एडवांस के लिए होंगे आवेदन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 2019 के लिए तीन मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि फॉरेन नेशनल उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि नौ मई है। 20 मई से छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस कराने की जिम्मेदारी इस बार आईआईटी रूड़की के पास है। 27 मई को देशभर में एकसाथ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन होगा। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। सफल छात्रों को आईआईटी में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें