फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हमीरपुर में प्रियंका के तरकश से निकले सियासी तीर, बोलीं- भाजपा ने संविधान को बंधक बना लिया

Wed, 24 Apr 2019 06:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हमीरपुर में प्रियंका की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर राठ जिले में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सभा करने पहुंचीं। यहां प्रियंका ने कहा कि राठ स्वामी ब्रम्हानंद जी महाराज की पावन भूमि है। स्वामी ब्रम्हानंद जी से मेरे परिवार का पुराना नाता है। मुझे गर्व है कि मैं इस पावन भूमि पर खड़ी हूं।
विज्ञापन


भाजपा पर सियासी तीर चलाते हुए बोलीं कि सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। वास्तविकता तो ये है कि भाजपा सरकार का किसानों, गरीबों से कोई नाता नहीं है। यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है।
विज्ञापन

सरकार ने 550 हजार करोड़ रुपये कुछ गिने चुने करोड़पतियों के माफ किए हैं। भाजपा सरकार ने संविधान को बंधक बना लिया है। कांग्रेस की सरकार बनी तो मनरेगा को और भी मजबूत बनाएंगे। स्वामी ब्रम्हानंद जी ने सिर्फ सेवा भावना से काम किया, ऐसे नेता सिर्फ कांग्रेस में ही मिलेंगे।

जनता से अपील करते हुए प्रियंका बोलीं कि एक ऐसा नेता चुनिए जो आप की आवाज दबाए नहीं आप की आवाज सुने और ऐसे नेता सिर्फ कांग्रेस में ही मिलेंगे। एक ऐसी सरकार चुनिए जिसके दिल मे आप के प्रति सेवा व समर्पण की भावना हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें