फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी पहली बार पहुंचेगी चित्रकूट, समर्थकों में उत्साह की लहर

Mon, 01 Apr 2019 11:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बुंदेलखंड दौरे में धर्मनगरी भी आने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। हालांकि प्रशासन व कांग्रेस कार्यालय से इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस कार्यक्रम की संभावित सूचना से ही कांग्रेसी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष की मानें तो यदि प्रियंका आएंगी तो फिर उनका यहां रात्रि प्रवास के साथ मानिकपुर में रोड शो और चित्रकूट मंदिर दर्शन का कार्यक्रम हो सकता है।  प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से मिल रहे संकेतों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने बुंदेलखंड दौरे में पांच अप्रैल को चित्रकूट आ सकती हैं।

यहीं रात्रि प्रवास के बाद छह अप्रैल को रोड शो करेंगी। प्रियंका पहली बार चित्रकूट जिला आ रही हैं जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चार बार चित्रकूट आ चुके हैं। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा का कहना है कि उनके  आगमन को लेकर उनके पास लिखित तौर पर कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन बुंदेलखंड दौरा तय हैं। चित्रकूट बांदा आगमन के लिए पार्टी ने प्रस्ताव भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें