फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के कुछ देर बाद हो गई थी बेटे की मौत, अब मां ने उठाया खतरनाक कदम

Mon, 01 Apr 2019 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आत्महत्या (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पड़नी निवासी विवाहिता ने रविवार देर शाम घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति ने कुछ दिन पूर्व प्रसव होने और नवजात की मौत से महिला के सदमे में रहने की बात कही है। पड़नी निवासी ईश्वरवती (21) का पति सर्वेश रविवार देर शाम खेत से वापस आया।
विज्ञापन


उसने ईश्वरवती को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। घर के अंदर ही पड़े छप्पर में साड़ी के सहारे पत्नी का शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर ईश्वरवती के पिता रामाधार निवासी ग्राम रामनगर थाना नीमगांव जनपद लखीमपुर खीरी भी पड़नी पहुंच गए।

सर्वेश ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बीस दिन पहले ईश्वरवती का प्रसव हुआ था और उसने पुत्र को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। इसके कारण वह अवसाद में थी। प्रसव के बाद से ईश्वरवती की  तबीयत भी खराब रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें