फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जांच टीम के बुलाने पर नहीं पहुंचे निजी हॉस्पिटल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप-
विज्ञापन

-सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम को सात दिन में जांच करने के दिए थे निर्देश
-शहर के निजी स्वास्थ्य शिविर में सरकारी दवाओं के मिलने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सीएमओ ने शहर के निजी स्वास्थ्य शिविर में सरकारी दवाओं के मिलने पर तीन सदस्यीय टीम को गठित कर सात दिन में जांच करने के निर्देश दिए गए थे। जांच टीम ने निजी हॉस्पिटल संचालक को साक्ष्य समेत कार्यालय बुलाया था लेकिन वह पहुंचे नहीं। उन्होंने अपने स्थान अपना प्रतिनिधि भेज दिया था। टीम ने हॉस्पिटल संचालक को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह ने शहर के निजी स्वास्थ्य शिविर में सरकारी दवाओं के मिलने पर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। इसमें एसीएमओ डॉ. एससी हेमबरन की अध्यक्षता में टीम गठित की थी। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. सत्येंद्र यादव व चीफ फार्मासिस्ट सुबोध चौहान को नामित किया गया था। एसीएमओ डॉ. एससी हेमबरन ने कृष्णा देवी हॉस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी एंड रिसर्च सेंटर के संचालक को जांच के लिए बुलाया था। इसमें उन्हें स्वास्थ्य शिविर लगाने संबंधी प्रपत्र मांगे गए थे। सोमवार को वह स्वयं नहीं आकर उनके अपने प्रतिनिधि को भेज दिया। इस पर एसीएमओ ने संचालक को कार्यालय भेजने की बात कही। इससे जल्द प्रक्रिया पूरी हो सके। बता दें कि 16 अक्तूबर को सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने शहर के ग्वालियर रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय धूमनपुरा में आयोजित निशुल्क शिविर में सरकारी दवाएं बंटने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने जांच मार भारी मात्रा में सरकारी दवाएं बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें