फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी करेंगे निजी डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री ने ये निर्देश भी दिए

Tue, 02 Jul 2019 01:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चैरिटेबल मल्टी स्पेशियलिटी ओपीडी के उद्घाटन अवसर पर अपना बीपी चेक कराते स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में डॉक्टर्स-डे पर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आईएमए चैरिटेबल मल्टी स्पेशियलिटी ओपीडी का आईएमए भवन में उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्हें आईएमए की ओर से सरकारी अस्पतालों में निजी डॉक्टरों द्वारा ओपीडी करने संबंधी प्रस्ताव भी दिया गया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टाटा ट्रस्ट मॉडल की तर्ज पर निजी डॉक्टर शाम की ओपीडी सरकारी अस्पतालों में करें।
विज्ञापन


जो आमदनी होगी उससे डॉक्टरों को भी प्राॉफिट दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 10 दिन के अंदर ब्लू प्रिंट तैयार करने को कहा है। ब्लू प्रिंट डीएम, सीएमओ और आईएमए के डॉक्टर तैयार करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए आईएमए वहां भी अपना पैनल बना दे।
विज्ञापन

डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में ऐसे मामलों के केस भी दर्ज हो रहे और कार्रवाई भी हो रही है लेकिन डॉक्टर विरोध का अपना तरीका बदलें। इसके पहले यही बात पूर्व विधायक सलिल विश्नोई ने भी कही थी। 

एनालाइजर मशीन का लोकार्पण 
स्वास्थ्य मंत्री ने आईएमए ब्लड बैंक में आटोमेटेड सीएलआईए एनालाइजर मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया गया कि इस मशीन से जांच पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे जांचें गुणवत्तापरक होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें