फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इस सप्ताह टेनरियों पर फैसला ले सकती है प्रदेश सरकार, आज भेजी जाएगी फाइनल जांच रिपोर्ट

Tue, 02 Jul 2019 11:35 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर टेनरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बंद टेनरियों को खोलने के संबंध में प्रदेश सरकार एक सप्ताह के अंदर फैसला ले सकती है। सोमवार को जांच टीम की तरफ से रिपोर्ट तैयार कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के पास जमा करा दी गई है। आज इसे जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


फाइनल जांच रिपोर्ट में करीब 50 प्रतिशत टेनरियों में आवश्यकता से अधिक पानी रखे जाने वाले ड्रम मिले हैं। अब इन्हें हटाने का अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार टेनरियों की तालाबंदी खोलने से पहले यह भी देखा जाएगा कि किस टेनरी का ट्रैक रिकार्ड कैसा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

यदि किसी टेनरी के खिलाफ जांच और जुर्माने की कार्रवाई ज्यादा बार हुई है तो उसकी तालाबंदी खुलने में दिक्कत आ सकती है। चार दिन पहले लखनऊ में हुई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक में तय किया गया था कि टेनरियों की जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद फाइनल सर्वे किया जाएगा।

इसके लिए प्रदेश स्तर के अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी। बोर्ड के चेयरमैन जेपीएस राठौर के अनुसार टेनरियों को खोलने के साथ ही गंगा की प्रदूषण की स्थिति पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें