फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकसूदाबाद की 2.78 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर निजी दावा खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मकसूदाबाद की करीब 2.78 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर निजी दावेदारी को अपर आयुक्त प्रशासन रेनू सिंह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने 27 अक्तूबर को एसडीएम सदर के 28 जनवरी 2026 के फैसले को बरकरार रखा। इससे विवादित जमीन ग्रामसभा के ऊसर-बंजर खाते में दर्ज रहेगी।
विज्ञापन


यह विवाद वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। एसडीएम ने 1963 के फर्जी पट्टों की प्रविष्टियां निरस्त कर जमीन ग्रामसभा के खाते में दर्ज की थी। इस कार्रवाई के खिलाफ 80 से अधिक लोग हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम सदर ने सुनवाई कर जमीन सरकारी खाते में दर्ज करने का आदेश दिया।

निजी पक्ष अपर आयुक्त की अदालत में मालिकाना हक के ठोस अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। राजस्व अभिलेखों में भी पट्टा आवंटन का मूल रिकॉर्ड नहीं मिला। इसी आधार पर अपर आयुक्त ने निगरानी निरस्त कर एसडीएम के आदेश को सही ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें