फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दस लाख तक के वैट बकाये पर ब्याज और जुर्माना माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश और राज्य कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मर्चेंट चैंबर सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें शासन की ओर से घोषित वैट बकाया भुगतान पर ब्याज एवं अर्थदंड माफी योजना-2026 की जानकारी व्यापारियों को दी गई। अफसरों ने बताया कि दस लाख रुपये तक के बकाया पर ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ होगा।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि अपर आयुक्त सान्या छावड़ा ने कहा कि योजना वैट अवधि तक के वैट, केंद्रीय बिक्रीकर और प्रवेश कर आदि के बकाये पर लागू होगी। अपर आयुक्त कुमार आनंद ने कहा कि योजना की जानकारी देने के लिए अधिकारी बाजारों में भी जाएंगे और बकायेदार व्यापारियों की मदद करेंगे। संयुक्त आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक की बिक्रीकर, व्यापार कर, वैट, केंद्रीय बिक्रीकर, प्रवेश कर और मनोरंजन कर की मांग योजना में शामिल है।

दस लाख रुपये तक के बकाये पर ब्याज और अतिरिक्त अर्थदंड पूरी तरह माफ होगा। दस लाख से एक करोड़ रुपये तक 90 प्रतिशत, एक से पांच करोड़ तक 75 प्रतिशत और पांच करोड़ रुपये से अधिक के बकाये पर 50 प्रतिशत ब्याज माफी मिलेगी। केवल कर न जमा करने पर लगा अतिरिक्त अर्थदंड माफ होगा। संयुक्त आयुक्त सुमित श्रीवास्तव ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें